Sitapur News: मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: खैराबाद। क्षेत्र के मुखवापुर में सोमवार को कृपक हायर सेकेंडरी स्कूल, एमडीजे कॉलेज एवं पंडित सूर्य बक्श आनंदी देवी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण शुक्ला तथा रामचंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह में अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सहकारी गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष केके बाजपेयी, जिला कार्यालय मंत्री नीरज अवस्थी, प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा, अविजित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.