सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: मिश्रिख, संवाददाता। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों की पोल शनिवार को सीएचसी मिश्रिख के औचक निरीक्षण में खुल गई। सीएमओ डॉ. सुख रंजन समद्दर के पहुंचते ही अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव समेत कई चिकित्सक मौके से नदारद मिले। वार्डों में गंदगी मिली तो भर्ती मरीजों ने भोजन और नाश्ता तक नहीं मिलने की शिकायत कर दी। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देने के साथ लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ. सुख रंजन समद्दर शनिवार सुबह सीएचसी मिश्रिख पहुंच गए। उन्होंने ओपीडी, वार्डों और अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्...