Sitapur News: मिश्रिख एसडीओ का ट्रांसफर
सीतापुर, जुलाई 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) आरके सिंह ने प्रशासनिक आधार पर सहायक अभियंता का स्थानांतरण किया है। आदेश के तहत एसडीओ मिश्रिख (विद्युत वितरण खण्ड-सिधौली) के पद पर तैनात सहायक अभियंता रत्नेश कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब सहायक अभियंता (सम्बद्ध) सीतापुर क्षेत्र के पद पर नई तैनाती दी गई है। पत्र के अनुसार ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए कार्यभार ग्रहण करने की अवधि में कोई छूट या अनुमति नहीं होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.