सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर सस्ते और गुणवत्ताहीन कच्चे माल से मिठाइयां, खोया, पनीर और घी बनाने का अवैध कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मिलावट का यह काला कारोबार आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ कर रहा है, जिससे लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में चल रहे इस खेल के तहत पनीर में स्टार्च, खोए में आलू और घी में सस्ते रिफाइंड ऑयल की धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। इसके अलावा, सोहनपापड़ी और लड्डू बनाने में असली बेसन की जगह अन्य सस्ते आटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, जलेबी, इमरती और बर्फी के निर्माण में खतरनाक रासायनिक रंगों का खुलकर उपयोग हो रहा है, जो लोगों के शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। यह मिलावटी कारोब...