Sitapur News: मिठाई की दुकान और घर में लगी आग, मचा हड़कंप
सीतापुर, जुलाई 30 -- Sitapur News: खैराबाद (सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर के खैराबाद के मछरेहटा इलाके में गुरुवार को मां गौरी स्वीट हाउस में आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकान से आग दूसरे मंजिल पर बने घर तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही की आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। मछरेहटा के टिकरिया निवासी राम प्रसाद घर की पहली मंजिल पर मां गौरी स्वीट हाउस नाम से दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दुकान खुली ही थी तभी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट निकलने लगी। आग देख घर में मौजूद लोग भी भागकर बाहर आ गए। आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर पुलिस और दमकल को फोन किया, पर आग बुझने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.