सीतापुर, जुलाई 17 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। महोली कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में रास्ते में कार हटाने के विवाद में हुए मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। महोली क्षेत्र के हरदासपुर निवासी संतोष कुमार परिवार के साथ धान रोप कर घर लौट रहे थे। जब वह गांव स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी गांव के ही दिनेश सिंह की कार रास्ते में खड़ी थी। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। आरोप है कि संतोष ने कार हटाने के लिए दिनेश से कहा तो वह गालियां देने लगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार जिसके बाद उन लोगों ने हमला कर पिटाई कर दी। हमले में संतोष, मुन्ना, मीना देवी व रागिनी घायल हुई थीं। इस मामले में पुल...