सीतापुर, जुलाई 7 -- Sitapur News: नैमिषारण्य, संवाददाता। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद नैमिषारण्य के प्रमुख मंदिरों में भी सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में आदि शक्ति मां ललिता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और दान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए गर्भगृह में क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे श्रद्धालु अब ऑनलाइन माध्यम से भी दान कर सकते हैं। हालांकि मंदिर में डिजिटल दान की यह व्यवस्था पिछले कई वर्षों से संचालित है, लेकिन पहले क्यूआर कोड मां ललिता देवी के नाम से जारी था। वर्तमान में इसे मंदिर व्यवस्थापक के बैंक खाते से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड के लिए अलग क्यूआर कोड लगाया गया है। मां ललिता देवी के प्राचीन छोटे मंदिर, जिसे सबसे प...