Sitapur News: महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा मनचला गिरफ्तार
सीतापुर, नवम्बर 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहे मनचले को खैराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राह चलती महिलाओं से अश्लील हरकत कर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। इंस्पेक्टर खैराबाद अनिल सिंह के मुताबिक मंगलवार को विशुननगनर इलाके में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बद्रीपुरवा मोड़ तिराहा स्थित पानी की टंकी के पास राह चलती महिलाओं के साथ एक युवक द्वारा अभद्र टिप्प्णी कर अश्लील हरकत करने की सूचना मिली। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह व्यक्ति वहां से गुजर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान खैराबाद के उनशिया निवासी सूरल के रूप में हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.