Sitapur News: मछरेहटा में बालिका की हत्या कर फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका
सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में गन्ने के खेत में सोमवार शाम को एक बालिका का शव मिला। उसके गले पर नाखून के निशान मिले हैं। परिजन बालिका के साथ दुष्कर्म कर गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। तहरीर पर मछरेहटा पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बालिका का शव मिलने के बाद पुलिस जांच बालिका की मां के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह घर लौटकर नहीं आई। इसपर शाम करीब चार बजे उसके भाई खोजने निकले पर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मां व परिवार के कुछ अन्य लोग घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में खोजते हुए पहुंचे तो बालिका का शव वहां पड़ा था। बेटी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.