Sitapur News: मंदिर पर कब्जे को लेकर चले लाठी- डंडे, तीन घायल
सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। मंदिर की जमीन कब्जाकर दीवार बनाने के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से पिता- पुत्र समेत तीन लोग चोटिल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रामपुर मथुरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामपुर मथुरा के गैसापुर रामकृष्ण अवस्थी व राधेश्याम शुक्ल के बीच गांव में ही मंदिर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। रामकृष्ण अवस्थी का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह घर के पास खड़े थे, इस बीच राधेश्याम शुक्ल, पप्पू, लवकुश आकर उन्हें गालियां देने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन रामकृष्ण अवस्थी के बेटे श्याम जी अवस्थी और शैलेश अवस्थी बीच करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.