सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: मिश्रिख, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था ने इस भीषण उमसभरी गर्मी में लोग परेशान हो गए हैं। बुधवार की रात और गुरुवार के पूरे दिन बिजली की बार-बार अघोषित कटौती और फाल्ट से उपभोक्ता बिलबिला गए। हाल ये है कि 24 घंटे में लोगों को 12 घंटे भी सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर के कई वार्डों में मुख्य सप्लाई लाइन जल जाने के कारण रात नौ बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक लगातार तीन घंटे पूरी तरह से ब्लैकआउट रहा। इसके बाद गुरुवार की सुबह भी छह बजे से नौ बजे तक तीन घंटे की कटौती की गई। दिन में भी छिटपुट फाल्ट और मरम्मत के नाम पर बिजली की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा, जिससे घरों में लगे कूलर और पंखे शोपीस बने रहे। यही बदतर स्थिति ग...