सीतापुर, नवम्बर 29 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की सुरक्षित सिधौली विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा में टिकट हासिल करने की होड़ ने क्षेत्र के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। दोनों प्रमुख दलों में तीन-तीन प्रमुख दावेदारों के सामने आने से पार्टी नेतृत्व के लिए प्रत्याशी चयन एक बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। भाजपा खेमे में टिकट के लिए तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं। इनमें वर्तमान विधायक मनीष रावत, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत तथा मिश्रिख सांसद अशोक रावत के करीबी रिश्तेदार अवनीश रावत उर्फ पप्पू रावत अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इन तीनों नेताओं की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता और टिकट को लेकर चल रही कवायद के चलते पार्टी के भीतर राजनीत...