Sitapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के कमरे के एसी में छिपा सांप
सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सीतापुर। जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार सुबह जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के कमरे में लगे एसी के पीछे सांप छिपा मिला। सफाई के दौरान कर्मचारी को एसी के पिछले हिस्से सांप दिखा। सांप देख कर्मचारी चीख पुकार मचाते हुए बाहर निकल आए। सफाई कर्मचारी ने जिलाध्यक्ष को सूचना दी। वन विभाग की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू के दौरान सांप एसी से निकलकर खिड़की की ओर जाने लगा। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.