सीतापुर, सितम्बर 17 -- Sitapur News: केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन भगवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। जय महाकाल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण, 28 मुखी काली और महाकाल समेत विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए कॉमेडी झांकियों का भी मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों के साथ जय महाकाल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। भजन संध्या में श्री राधा-कृष्ण से जुड़े भजनों की प्रस्तुति हुई। 'मैं रूठूं तो मुझे मनाना', 'चोरी-चोरी नैन बहाना' और 'मुरलिया दे दो राधा' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं 'जो राम को लाए ह...