Sitapur News: बेहटा ब्लॉक के 14 स्कूलों में एमडीएम शेड तैयार
सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। विकास खंड बेहटा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब इन स्कूलों के बच्चों को मध्यान्ह भोजन यानी एमडीएम करने के दौरान धूप, बारिश और मौसम की अन्य समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। बच्चों की इस परेशानी को दूर करने के लिए क्षेत्र के विद्यालयों में एमडीएम शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और व्यवस्थित जगह मिल सके। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विकास खंड में कुल 27 एमडीएम शेड बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी।
शेड निर्माण की प्रगति इनमें से अब तक परिषदीय विद्यालय कलनापुर, रोहिया शिवपुर, भवानीपुर, पलौली, तेजवापुर, सुमली, चांदी भानपुर, पुरवा आचार्य, सुल्तानापुर, दारापुर, माखू बेहड, सुपौली में कार्य पूरा हो चुका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.