सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख इलाके में शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मां की लाठी से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी बेटा धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर मिश्रिख पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मिश्रिख के सैदापुर निवासी सदाप्यारी के मुताबिक बेटे संतोष नशे का आदी है। वह शराब पीकर घर आया और झगड़ने लगा। शराब पीने से मना करने पर संतोष गाली गलौज करने लगा। विरोध जताने पर संतोष ने लाठी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसका सिर फट गया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख संतोष धमकाते हुए भाग गया। खून से लथपथ हालत परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां उनका उपचार हुआ। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सदाप्यारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आग...