सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। संदना इलाके में शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग ने घर के बरामदे में तमंचे से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदना के काकोरी निवासी जितेन्द्र सिंह (75) परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। शुक्रवार तड़के गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले भागकर बरामदे में पहुंचे तो जितेन्द्र खून से लथपथ पड़े थे। उनके हाथ में तमंचा था। शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में संदना थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुल...