सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। करीब डेढ़ माह में अलग-अलग मोहल्लों में घर और दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की कम से कम आठ वारदातें सामने आ चुकी हैं। चोरों ने कहीं बंद घर का ताला तोड़ा तो कहीं खिड़की और छत के रास्ते प्रवेश किया। दुकान की टिन काटकर भी चोरी की गई। नकदी, सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर घरेलू सामान तक चोर समेट ले गए। एक वारदात तो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई, लेकिन कई मामलों में आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। लगातार चोरियों से नगर में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक काजी टोला निवासी सादिक उर्फ लालू पुत्र साबिर अली के परिवार का एक सदस्य जनता हॉस्पिटल में भर्ती था। 28 सितंबर की रात घर बंद था। आरोप है ...