सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा गुरुवार को महोली व लहरपुर क्षेत्र की आटा मिलों पर छापामार कार्रवाई की है। महोली में आटा मिल बिना लाइसेंस के संचालित होती मिली। जिस पर विभाग के द्वारा मिल में तैयार रखे आंटे को सीज करते हुए मिल को बंद करवा दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आटा निर्माण इकाइयों से लिये नमूने, चार जांच को भेजेमहोली क्षेत्र में कार्रवाई लहरपुर में आटा मिल का लाइसेंस तो था, लेकिन आंटे की गुणवत्ता संदेहजनक मिली। विभाग ने दोनों जगह से आंटे के सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए आगरा भेज दिया है। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सबसे पहले महोली क्षेत्र के अढ़ोरी रोड पर स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी आटा मिल पहुंची। जहां पर...