सीतापुर, सितम्बर 26 -- Sitapur News: पैतेपुर। कस्बा पैतेपुरे व आस पास के स्थानों पर कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए हैं। इस वजह से आवागमन और विद्युत व्यवस्था बाधित है। उड़द, धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। धान की फसल पकने वाली थी, 15 दिनों में किसान इस फसल को काट लेते, लेकिन इस बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं जिले में बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। पैंतेपुर, केदारपुर, केसरवारा, मीरानगर, समदा, नेवादा सहित अन्य कई गांवों में भी आपूर्ति लड़खड़ा गई है। बरसात के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले राज मिस्त्री, मजदूरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बारिश की कहर : फसलें बर्बाद, जनजीवन बेहाल मजदूर बरसात के कारण काम करने शहर या कस्बों में नहीं जा पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पशु पालकों के समक्ष मवेशियों...