सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर के तुरनी में बुधवार देर रात बारिश के बीच कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अगेंथुवा के तुरनी निवासी रियाज का कच्चा मकान है। बुधवार रात में टिन शेड के नीचे परिवार के लोग सो रहे थे। देर रात हुई तेज बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इस बीच वहां सो रहा रियाज का बेटा सलमान मलबे के नीचे दब गया। तेज आवाज सुन परिवार वालों की नींद खुली तो हालत देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार पर आसपास के लोग भी जुट गए। परिवार वालों ने लोगों की मदद से आनन-फानन में मलबा हटाकर सलमान को पास में स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने ...