Sitapur News: बस से बचने के प्रयास में ऑटो पलटा, चालक की मौत
सीतापुर, नवम्बर 26 -- Sitapur News: सीतापुर। संदना इलाके में बुधवार रात सामने से आ रही बस को बचाने प्रयास में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। कोरोना गांव निवासी बब्बू (48) बुधवार रात संदना से ऑटो लेकर अपने घर लौट रहा था। वह संदना से आगे शिव शक्ति मैरिज लॉन से आगे बढ़ा ही था तभी मिश्रिख की तरफ से आ रही बस से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अटरिया स्थित निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसकी हलत गंभीर देख लखनऊ रेफकर दिया। लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार देर शाम बब्बू ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.