सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बिजली के दिन ब दिन स्मार्ट होने के दावे जिम्मेदारों द्वारा खूब किये जा रहे हैं। घर बैठे ऑनलाइन बिल जमा कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर लग गए हैं, जिससे मीटर रीडरों का झंझट खत्म होने की बात कही जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं गांव सरीखी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बांस बल्लियों के सहारे बिजली व्यवस्था लटकी हुई है। ऐसे में जब बरसात का मौसम आता है तो बल्लियां सड़ने से टूट जाती हैं। गांव का हाल छोड़िए, शहर के कमेला मैदान, सरदार फॉर्म नई आबादी, जनकपुरी, शेख सरायं, खूबपुर, लोनियनपुरवा और इस्लाम बाग सहित दर्जनों इलाके ऐसे हैं, जहां आज भी बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। यही नहीं घरों के छज्जे से होकर भी तार पूरी आबादी में फैले हुए हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram New...