Sitapur News: बनाने के नाम पर खोद डाली सड़क, तीन माह से ग्रामीण हो रहे परेशान
सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। रेउसा विकास खंड के ग्राम पंचायत अजयपुर के पचुरखी गांव में निर्माण के नाम पर सड़क पर लगा खड़ंजा खोद डाली। करीब तीन माह बीतने के बाद भी सड़क पर निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। खड़ंजा हटाए जाने के बाद से सड़क पर पानी भर गया है। सड़क पर चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही सड़क ठीक थी। इटरलॉकिंग लगाने के नाम पर सड़क खोद डाली गई। नाराज ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.