सीतापुर, जुलाई 10 -- Sitapur News: गोंदलामऊ, संवाददाता। कल्ली मंडल अध्यक्ष अतुल गौतम ने अपना जन्मदिवस समाज सेवा और जनसेवा को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें कॉपी, पुस्तकें, ज्यामिति बॉक्स, टॉफियां और बिस्कुट वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अतुल गौतम ने कहा कि जन्मदिवस पर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उन्हें आत्मिक संतोष और सच्ची खुशी प्रदान करता है। इसके पश्चात सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचने पर इलाज करा रहे मरीजों, उनके परिजनों, सफाईकर्मियों और अस्पताल के सहयोगी स्टाफ के बीच फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गौसेवा और संस्कार का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...