सीतापुर, सितम्बर 6 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की सीतापुर इकाई की तहसील बिसवां शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े फोटोग्राफरों को प्रमाणपत्र और परिचय पत्र वितरित किए गए। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और फोटोग्राफरों को एक मंच पर जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा रहे। पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा फोटोग्राफरों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस मौके पर कृष्णकांत कश्यप, महमूदाबाद तहसील प्रभारी अंकित वर्मा, जिला प्रभारी प्रेम कनौजिया आदि बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...