Sitapur News: प्रधान समेत दो पर पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज
सीतापुर, नवम्बर 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख इलाके में प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ अवैध रूप से पेड़ कटवाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। लेखपाल की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। मिश्रिख के तरसावा में तैनात लेखपाल धीरज कुमार के मुताबिक नवीन परती जमीन पर शीशम के पेड़ खड़े थे। जिसमें से एक शीशम का पेड़ बीते 10 अक्तूबर को आई आंधी पानी में गिर गया था। तरसावां के प्रधान दीपक मौर्य व कल्ली निवासी गोविन्द सिंह द्वारा एक खड़े शीशम का पेड़ व एक पेड़ शीशम जो कि आंधी में गिरा था दोनो पेड़ो को चोरी से कटवा लिया शीशम की पेड़ो की लकड़ी को बेच दिया। थाना प्रभारी मिश्रिख के मुताबिक तहरीर पर ग्राम प्रधान दीपक मौर्य व गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।द जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.