Sitapur News: प्रधान पति पर छेड़छाड़ का आरेाप, मुकदमा दर्ज
सीतापुर, नवम्बर 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में पीड़िता ने प्रधान पति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर पर मछरेहटा पुलिस जांच कर रही है। मछरेहटा निवासी पीड़िता के मुताबिक बीते 28 सितबंर को वह घर में अकेली थी। इस बीच नई बस्ती निवासी प्रधान पति मनोज चुपके से उनके घर में घुस आया और उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने लगा। चीख पुकार मचाते हुए वह भागी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद वह किसी दरवाजा खोलकर भागकर बाहर आ गई। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि मछरेहटा थाने में शिकायत करने के बाद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की। तब जाकर मछरेहटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.