सीतापुर, अक्टूबर 26 -- Sitapur News: दो के खिलाफ महमूदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज महमूदाबाद, संवाददाता।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई चलती बाइक पर वीडियो बना प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो नाबालिग के खिलाफ महमूदाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। अभद्र टिप्पणी करने के बाद दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर लाइव पर वीडियो पोस्टकर विवादित पोस्ट के लिए प्रधानमंत्री व पूरे देश के लोगों से माफी मांगी है।

मामले में पुलिस की जांच महमूदाबाद इलाके में बीते शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें बाइक चला रहा और सबसे पीछे बैठा नाबालिग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। अभद्र टिप्पणी करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दी। कस्बा चौकी पर तैनात सिपाही बेगवान सिंह ...