सीतापुर, नवम्बर 17 -- Sitapur News: महोली संवाददाता। राहगीरों की सुविधा के लिए सांसद निधि से बनवाए गए यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा कर पुलिस पिकेट बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। विकास खंड की ग्राम पंचायत बहेरा में बड़ागांव रोड स्थित चमारबाग (कुल्हौरा मोड़) के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में पुलिस द्वारा पक्की दीवारों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया की जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...