सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। महोली के बड़ागांव स्थित किसान इण्टर कॉलेज बड़ागांव में सपनों के भारत की सामूहिक अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग (पोस्टर) और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वैष्णवी मिश्रा ने प्रथम, अंशिका मिश्रा ने द्वितीय तथा शुभ गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में विकास मौर्य प्रथम, देवेन्द्र कुमार द्वितीय और निधि देवी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में दर्शिका मिश्रा ने पहला, रेशमी मौर्या ने दूसरा और रजनी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा और भाषण में श्रेया अव्...