सीतापुर, जुलाई 17 -- Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने युवक और उसके पिता-भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। लहरपुर के ठकुरनपुरवा मजरा चंदेसुआ गांव निवासी योगेश पुत्र बंशीलाल ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आठ जुलाई को वह विपक्षी से अपना बकाया पैसा मांगा तो प्रतीक, लालेश, नितेश, विवेक, प्रशांत, उमाकांत ने गालियां देते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उसके पिता बंसीलाल व भाई अवधेश पहुंचे तो लालेश ने पिता को चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके भाई अवधेश की आंखों में चोट आई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...