सीतापुर, अक्टूबर 23 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। रामगढ़ चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू होने में अब चंद दिन शेष हैं, लेकिन गन्ना किसानों की कैलेंडरिंग अब तक तैयार नहीं हो सकी है। ई-गन्ना और केन यूपी पोर्टल पर भी किसानों का गन्ना कैलेंडर अपडेट नहीं होने से पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे किसानों को गन्ने की कटाई और ढुलाई की योजना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अभी यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कैलेंडर के किस पक्ष और किस कॉलम में उनकी गन्ना पर्चियां जारी होंगी। पर्चियों का क्रम स्पष्ट नहीं होने से किसान समय पर गन्ने की छिलाई और मिल तक आपूर्ति की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि कैलेंडरिंग अपडेट होने के बाद उन्हें पर्चियों के क्रम और आपूर्ति की संभावित तिथियों की जानकारी म...