सीतापुर, सितम्बर 2 -- Sitapur News: लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्या का निदान कराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र से आए लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जागरुक किया और कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप सभी घर-घर जाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। इस दोरान प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनोज गुप्ता, भगवान दीन त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी, धर्मेंद्र पांडेय, अंकुर वर्मा, बलराम मिश्रा, ओंकार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...