सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कोतवाली इलाके में मारपीट का शिकार हुए परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा सोमवार को तपती सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया। बीच सड़क परिवार के सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिवार को सड़क से उठाया। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामले में केस दर्ज है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।सिधौली क्षेत्र के मानपारा गांव निवासी रूपा देवी के अनुसार विपक्षी विमलेश आदि से दरवाजा रखने को लेकर विवाद था। यह भी पढ़ें- Hathras News: होटल स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को सौंपा पत्र आरोप है कि पांच दिन पूर्व विमलेश समेत कुछ लोग उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने रूप...