सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: गोंडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के करनैलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तीन थानों की पुलिस और एसओजी की चोरों से मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान चुनमुन के दाहिने पैर में और शिवकुमार बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान तीसरे आरपी रोशन लाल को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया।एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर थाने की पुलिस तथा एसओजी टीम मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर बालपुर चौकी क्षेत्र के पंडित पुरवा मोड़ के पास रात गश्त पर थी। इसी दौरान दो बाइकों से कुछ लोग आते दिखे, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो सभी ने भागने की कोशिश की। पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। इसपर चोरों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो...