Sitapur News: पुलिस बूथ से 100 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
सीतापुर, जुलाई 7 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। पिसावां इलाके में सोमवार देर रात चोर ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चांदी के बर्तन व आठ हजार रुपये नगदी बटोर ले गए। चोरों की पहचान न खुले इसलिए वह दुकान में लगा सीसीटीवी व डीवीआर भी उठा ले गए। दुकान से 100 मीटर दूर पुलिस बूथ भी है पर पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लगी। तहरीर पर पिसावां पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महोली के मास्टर कॉलोनी निवासी आनंद रस्तोगी की पिसावां कस्बे में सोने- चांदी की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात में आनंद रस्तोगी दुकान बंद कर घर आ गए। मंगलवार सुबह आनंद रस्तोगी दुकान पहुंचे तो शटर के एक किनारे का हिस्सा उखड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में रखा चांदी का सामान आठ हजार रुपये गायब था। दुकान में लगा सीसीटीवी और डीवीआर भी गायब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.