सीतापुर, नवम्बर 2 -- Sitapur News: रेउसा (सीतापुर)। रेउसा स्थित बिसवां-रेउसा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मुर्गियों से भरी पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थानगांव के लोनियनपुरवा निवासी सुशील (20) अपने चचेरे भाई सूरज (17) अपनी ननिहाल गोधनी सरैया जा रहे थे। वह पल्हरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दोनों शवों को सामुदाय...