सीतापुर, नवम्बर 4 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। सदरपुर के बकहुवा में बुधवार को पानी भरे धान के खेत में एक युवक का शव मिला। शव देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदरपुर के बकहुवा निवासी मलखान (25) मंगलवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार वालों सने खोजबीन शुरू की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सबुह बच्चों ने गांव के उत्तर दिशा में धान के खेत में भरे गहरे पानी में एक युवक का शव देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गांव वालों ने शव की पहचान बकहुआ के मलखान के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र के मुताबिक शुरुआती जांच में पानी में...