सीतापुर, अगस्त 24 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गोंदलामऊ ने खंड विकास अधिकारी को पत्र सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की है कि विद्यालयों में स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव और महामंत्री प्रदीप कुमार द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि सफाई कर्मियों के नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित न होने के कारण कई परिसरों में गंदगी की समस्या बनी हुई है। जिससे छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिक्षक संघ ने मांग की है कि विद्यालयवार सफाई व्यवस्था की सख्त निगरानी की जाए और संबंधित सफाई कर्म...