Sitapur News: पति-पत्नी और दो साल की बेटी समेत पांच लोग घायल
सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के धरनाग गांव में शनिवार देर रात बारिश के चलते एक कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पति-पत्नी, उनकी दो साल की बेटी समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान धरनाग गांव निवासी जयपाल (45) पुत्र कल्लू, उनकी पत्नी राजरानी (42), दो वर्षीय बेटी ध्यानु और परिवार के दो अन्य बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। दीवार गिरने से सभी मलबे में दब गए थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। इसी बीच डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.