सीतापुर, जुलाई 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के पटिया कब्रिस्तान के पास शनिवार को जर्जर बिजली के तार टूटकर गिर गए, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तारों को तुरंत बदलवाने की मांग की। नागरिकों का कहना है कि यहां अक्सर तार टूटते रहते हैं। वहीं गौशाला क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक पूरे तीन घंटे बत्ती गुल रही। सुबह के समय बिजली न आने से स्थानीय निवासियों को पानी और अन्य दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट से लोग बेहाल रहे। सरदार फार्म दुर्गापुरवा में शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे से ही बत्ती गुल रही। वहीं, तरीनपुर अंसारी टोला में भी घंटों बिजली गायब रहने से स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। शहर क...