Sitapur News: निशुल्क नेत्र शिविर में 250 मरीजों की जांच
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: लहरपुर। नगर के बागवानी टोला में रविवार को पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के आवास पर आंख अस्पताल सीतापुर के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में 250 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण के साथ मरीजों की शुगर और बीपी की जांच कर उचित परामर्श दिया। जांच के बाद 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन्हें अस्पताल की बस से सीतापुर भेजा गया। शिविर में चिकित्सक और अस्पताल की टीम के साथ अब्दुल गनी, रघुवंश अवस्थी और समीर राइन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.