Sitapur News: निर्माणाधीन मकान में निकला अजगर, मचा हड़कंप
सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां के मोहल्ला शेखसराय में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर मकान में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्ला शेखसराय निवासी खलील पुत्र अशरफ के मकान में मजदूर मकान में मलबे के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुंडली मारकर बैठे एक जीव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह अजगर है। इसके बाद मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सांप निकलने की खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को नुकसान पहुंचाने के बजाय वन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.