सीतापुर, नवम्बर 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को सीतापुर डिपो की ट्रैफिक, स्टेशन और कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। शाखा अध्यक्ष राजीव बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई इस सभा में संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, उनके नियमितीकरण तथा सामाजिक व भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन, अन्य छोटी गाड़ियों की डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों द्वारा परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि इससे परिवहन निगम को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी को रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार कर्मचारिय...