सीतापुर, नवम्बर 25 -- Sitapur News: जनपद के ऐसे दिव्यांगजन, जिनके हाथ-पैर दुर्घटना के कारण कट गए हैं, उन्हें निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के लिए आज गुरुवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पात्र दिव्यांगजन शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...