सीतापुर, अगस्त 19 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा इलाके में बुधवार को नाला पार करते एक किशोर डूब गया। चीख पुकार पर उसे बचाने पहुंचे चचेरे भाई की भी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों को खोजकर बाहर निकाला पर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। एक साथ हुई दो मौतों से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। घटना से गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाया। यह भी पढ़ें- इब्राहिमपुर घाट पर गोमती किनारे दफनाए गए दोनों किशोरभाईयों का नाला पार करते समय डूबना रामपुर मथुरा के केवड़ा निवासी कुन्नीलाल का बेटा सुरेन्द्र (12) बुधवार को अपने चचेरे भाई कल्लू (25) के साथ खेत जा रहा था। सुरेन्...