सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: सीतापुर। जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। मंगलवार को एसपी अंकुर अग्रवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक विनय यादव ने दोनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नए दायित्वों के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोन्नति पाने वालों में खैराबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार और कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ल है। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली-2015 के प्रावधानों के तहत ज्येष्ठता और प्राधिकृत बोर्ड की संस्तुति के बाद दोनों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। अधिकारियों ने दोनों नवप्रोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Hapur News: उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने राहुल कुमार और...