Sitapur News: दुकान संचालक का संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला शव
सीतापुर, अगस्त 21 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात झाड़ियों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव एक निजी बार के सामने झाड़ियों में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने शव देख इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए।शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान बड्डूपुर निवासी सूरज पुत्र संजय के रूप में हुई। सूरज की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। पहचान की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन कोतवाली महमूदाबाद पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार सूरज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.