सीतापुर, अक्टूबर 10 -- सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी बाजार में शनिवार दोपहर दुकान पर कब्जे को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में धारदार हथियार से हमला कर रामकृष्ण उर्फ बबलू राठौर (58) की हत्या कर दी गई, जबकि उसका बेटा अभिषेक उर्फ छोटू राठौर (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू की मां कमलेश और बहन रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दुर्गापुरवा मोहल्ला निवासी रामकृष्ण उर्फ बबलू राठौर का अपने ताऊ रामचंद्र के परिवार से बाजार स्थित एक दुकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दालमंडी बाजार में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बबलू...